💰 Gold ₹----/g | Silver ₹----/g | Live Update 🔴 | Ahmedabad Rate Today
वेद प्राचीनतम हिंदू ग्रंथ हैं। ऐसी मान्यता है वेद परमात्मा के मुख से निकले हुये वाक्य हैं। वेद शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के ‘विद्’ शब्द से हुई है। विद् का अर्थ है जानना या ज्ञानार्जन, इसलिये वेद को “ज्ञान का ग्रंथ कहा जा सकता है। हिंदू मान्यता के अनुसार ज्ञान शाश्वत है अर्थात् सृष्टि की रचना के पूर्व भी ज्ञान था एवं सृष्टि के विनाश के पश्चात् भी ज्ञान ही शेष रह जायेगा।
चूँकि वेद ईश्वर के मुख से निकले और ब्रह्मा जी ने उन्हें सुना इसलिये वेद को श्रुति भी कहा जाता हैं। वेद संख्या में चार हैं – ऋगवेद,  सामवेद,  अथर्ववेद तथा  यजुर्वेद। ये चारों वेद ही हिंदू धर्म के आधार स्तम्भ हैं।


माना जाता है कि वेद में जो ज्ञान है अगर उसे कोई डिकोड करले यानि की समझ ले तो वह परमात्मा को तुरंत प्राप्त कर सकता है। संस्कृति भाषा में लिखे इन वेदों की कुछ प्रतियां आज विलुप्त हो गई हैं पर जो आज बची हैं उन्हे समझना आज भी थोड़ा कठिन हो जाता है।

सनातन धर्म यानि कि हिन्दू धर्म विश्व का सबसे प्रचीन धर्म है। धर्म में खास बात यह है कि यह धर्म पुर्णत: वैज्ञानिक है, हमारे प्रचीन-मुनियों ने गहन शोध किये और कई ग्रंथ लिखे। माना जाता है कि वेद हिन्दू धर्म के मूल ग्रंथ (Granth)  हैं। इसके अलावा हिन्दू धर्म में पुराण , मनुस्मृति, उपनिषद और भी ग्रंथ शामिल हैं। 

👉 Aage Aur Padho

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *